#हवा का 'रुख'#
कि अचानक हवा ने अपनी रुख ही बदल दी
मैंने भी बदलना चाहा अपना रुख
लेकिन,
जैसे ही मै रुख बदलने की प्रक्रिया में आया
मैं असंतुलित होकर गिर गया
हवा ने भी नहीं दिया मेरा साथ
तब से मै,
हवा के रुख से अलग
अकेले चलता हूँ...
---------------------------------------------
--मोहित पाण्डेय